Skip to content

अचल संपत्ति मूल्यन और परामर्श के क्षेत्र से संबंधित सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से वर्ष 2005 में आईजीडी की स्थापना की गयी| इसके संस्थापकों द्वारा अतीत में बैंकिंग और अचल संपत्ति क्षेत्र में हासिल किया गया ज्ञान और अनुभव, कंपनी के आरंभिक चरण के साथ-साथ उसकी गतिविधियों के क्रम में काफी प्रभावशाली और फायदेमंद साबित हुआ|

तुर्की में, आईजीडी को अचल संपत्ति मूल्य क्षेत्र को नियंत्रित करने वाली दो सार्वजनिक क़ानून संस्थाओं की निर्देशिकाओं में सूचीबद्ध किया गया है| इन निर्देशिकाओं की पहली निर्देशिका में स्टेट कैपिटल मार्केट्स बोर्ड ऑफ टर्की अर्थात् तुर्की राज्य पूँजी बाजार बोर्ड (एसपीके) के पूँजी बाजार अध्यादेश के संदर्भ में मूल्यन अर्थात् मूल्य निर्धारण संबंधी सेवाएँ प्रदान करने वाली कंपनियों की सूची शामिल है| दूसरी निर्देशिका में कमिटी फॉर द रेगुलेशन एण्ड सुपरविजन ऑफ द बैंकिंग सेक्टर अर्थात् बैंकिंग क्षेत्रीय विनियमन एवं पर्यवेक्षण समिति (बीडीडीके) की सूची के साथ-साथ बैंकों को मूल्यन मूल्यांकन सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्राधिकृत कंपनियों के विवरण भी शामिल है|

वर्ष 2007 में आईजीडी ने मानक आईएसओ 9001:2008 के अनुसार अपनी गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को स्थापित और तैनात करके अपनी गुणवत्ता, निगरानी और व्यावसायिक और अतिरिक्त प्रशिक्षण के महत्व को प्रलेखित किया| इस प्रणाली को ब्यूरो वेरिटास नामक एक प्रमाणन कंपनी की प्रमाणिकता प्राप्त हुई है जो 1828 से “गुणवत्ता” क्षेत्र में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रही है और वह विश्व स्तर पर इस क्षेत्र से जुड़े सर्वाधिक सम्मानित संस्थानों में से एक है| ब्यूरो वेरिटास वर्तमान में कथित गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली पर भी नजर रख रही है|

प्रबंधन प्रोफाइल और टीम

आईजीडी के पास 100 से भी अधिक अनुभवी मूल्यन विशेषज्ञों का एक कुशल नेटवर्क है जिनके कार्य क्षेत्र में पूरा तुर्की शामिल है| विभिन्न विशेषज्ञता क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों से बनी हमारी टीम की बदौलत हम आपको स्थानीय बाजार से संबंधित जानकारियों को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक गुणवत्तापूर्ण मूल्यन सेवाएँ प्रदान करने में सक्षम हैं|

ahmet-buyukdumanअहमत बुयुकदुमन 
जिम्मेदार मूल्यन विशेषज्ञ, प्रबंध सहयोगी

अहमत बुयुकदुमन ने ओडीटीयू (एमईटी विश्वविद्यालय) के आर्थिक एवं प्रशासनिक विज्ञान संकाय में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की| उसके बाद, वर्ष 1998 में, उन्होंने इस्तांबुल विश्वविद्यालय के आर्थिक विज्ञान संकाय में “आर्थिक सिद्धांत” में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पूरा किया| 1993 से 2003 तक श्री बुयुकदुमन, बीमा कंपनियों और बैंकों के लिए एक विशेषज्ञ, निरीक्षक और शाखा प्रबंधक के रूप में सक्रिय रहे| 2003 से 2005 तक वह एक निजी बैंक के ऋण विभाग के प्रबंधक रहे| श्री बुयुकदुमन 2006 से तुर्की पूँजी बाजार बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त “अचल संपत्ति मूल्य विशेषज्ञों” में से एक हैं| वर्तमान में वह अचल संपत्ति अर्थव्यवस्था विषय पर इस्तांबुल विश्वविद्यालय में एक डॉक्टोरल थीसिस (अर्थात् वैद्वानिक शोध प्रबंध) पर काम कर रहे हैं|

आप निम्नलिखित संपर्क विवरणों के माध्यम से अहमत बुयुकदुमन से संपर्क कर सकते हैं और उनसे तुर्की, अंग्रेजी, और फ़ारसी में बात कर सकते हैं|

ईमेल: [email protected] टेलीफोन: +90212.2329313 एक्सटेंशन: 118

celal-erdogduजलाल एर्दोग्दु, एमआरआईसीएस 
चार्टर्ड मूल्यन सर्वेक्षक, प्रबंध सहयोगी

जलाल एर्दोग्दु ने आईटीयू (आईटी विश्वविद्यालय) के शहरी एवं क्षेत्रीय नियोजन संकाय में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की| उसी समय उन्होंने एक डबल अध्ययन कार्यक्रम की रूपरेखा के तहत उसी विश्वविद्यालय में वास्तुकला की भी पढ़ाई की और उस पाठ्यक्रम के अंत में उन्हें उपाधि से सम्मानित किया गया| उन्होंने 2003 से 2005 तक अचल संपत्ति विपणन क्षेत्र में काम किया| 2007 में जलाल एर्दोग्दु को तुर्की राज्य पूँजी बाजार बोर्ड द्वारा “अचल संपत्ति मूल्यन विशेषज्ञ” की मान्यता प्रदान की गयी| जलाल एर्दोग्दु को आरआईसीएस (रॉयल इंस्टिट्यूशन ऑफ चार्टर्ड सर्वेयर्स – यूनाइटेड किंगडम) के एमआरआईसीएस की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त उपाधि प्राप्त है| इसके अलावा, जलाल एर्दोग्दु, अमेरिकी मूल्यन संस्थान “अप्रेजल इंस्टिट्यूट” का एक एसोसिएटेड सदस्य होने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान यूएलआई (अर्बन लैंड इंस्टिट्यूट) यंग लीडर्स के भी सदस्य हैं|

आप निम्नलिखित विवरणों के माध्यम से जलाल एर्दोग्दु से संपर्क कर सकते हैं और उनसे तुर्की और अंग्रेजी में बात कर सकते हैं|

ईमेल: [email protected] स्काइप: celaler टेलीफोन: +90212.2329313 एक्सटेंशन: 134

Skype:  

हमारी सेवाएँ

आईजीडी का उद्देश्य ऋण संस्थानों, व्यावसायिक उद्यमों और संस्थागत निवेशकों को अपने उच्च सेवा मानकों के साथ उनके निवेश निर्णयों और ऋण संपार्श्विक में सहयोग करना है|

आज तुर्की की बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ-साथ सर्वाधिक महत्वपूर्ण बैंक और वित्तीय संस्थान भी आईजीडी की ईमानदारी, जिम्मेदार और नैतिक तरीकों को देखते हुए उसके साथ मिलकर काम करना पसंद करते हैं|

आईजीडी अचल संपत्ति मूल्यन, अचल संपत्ति परामर्श, परियोजना विकास, बाजार शोध, व्यवहार्यता अध्ययन, सर्वाधिक कुशल एवं सर्वोत्तम उपयोगी विश्लेषण, मशीन पार्क आकलन, अचल संपत्ति क्षति आकलन और अचल संपत्ति क़ानून से संबंधित मामलों पर परामर्श से संबंधित क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ प्रदान करती है और इन सेवाओं को इसके मान्यता प्राप्त विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किए जाने के साथ-साथ विश्वविद्यालय के लेक्चररों से बनी सलाहकारों की एक टीम के माध्यम से वैज्ञानिक सहयोग भी प्रदान किया जाता है|

आईजीडी, अंतर्राष्ट्रीय मूल्यन मानक (आईवीएस) के अनुसार अपनी रिपोर्ट संकलित करती है| हमारे विशेषज्ञ सार्वभौमिक वित्तीय प्रतिवेदन मानक (यूएफआरएस) के मानकों के अनुसार अपना आकलन करते हैं|

आईएफआरएस (अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रतिवेदन मानक) के संदर्भ में, हमारे विशेषज्ञ, चल संपत्तियों के साथ-साथ अचल संपत्तियों के मूल्यन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं|

हमारे विशेषज्ञता क्षेत्रों में जटिल गतिविधि क्षेत्र जैसे जमीनों, भूखंडों, खेतों, आवासीय क्षेत्रों, कार्यालयों, शॉपिंग सेंटरों, व्यावसायिक परिसरों, दुकानों, वाणिज्यिक संपत्तियों, कारखानों, होटलों, फिलिंग स्टेशनों, समुद्रगाहों, बंदरगाहों और मशीनों का मूल्यन शामिल है| व्यवहार्यता अध्ययन का संकलन, बाजार शोध का कार्यान्वयन, सर्वाधिक कुशल एवं सर्वोत्तम उपयोगी विश्लेषणों का संकलन भी हमारी सेवा श्रृंखला के अंतर्गत आते हैं|

हमारे विशेषज्ञता क्षेत्र:

अचल संपत्ति मूल्यन: विविध विषयों में उत्कृष्ट स्थानीय ज्ञान रखने वाले अनुभवी मूल्य विशेषज्ञों की मौजूदगी वाले और पूरे देश में फैले हमारे कर्मचारियों के कुशल नेटवर्क की बदौलत हम अपने ग्राहकों अर्थात् प्रसिद्ध वित्तीय कंपनियों, बैंकों, निवेशकों, वकालत संस्थानों, मूल्यन सेवा संस्थानों और सार्वजनिक संस्थानों को एक उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण मूल्यन सेवा प्रदान करने में सक्षम हैं|

विशेष अचल संपत्ति परामर्श सेवाएँ: सुरक्षित निवेश के लिए विस्तृत जोखिम विश्लेषण की इच्छा रखने वाले हमारे ग्राहकों को हमारे विशेषज्ञों द्वारा उनकी जोखिम प्रोफाइल के लिए निर्मित अचल संपत्ति पोर्टफोलियों से संबंधित परामर्श सेवाएँ प्रदान की जाती हैं| हमारे ग्राहकों में निर्माण कंपनियां, परियोजना विकासक, ऋण संस्थान और निवेशक शामिल हैं|

रणनीतिक निवेश परामर्श: अपनी अनुभवी टीम की सहायता से हम संस्थागत निवेशकों को लाभ, वृद्धि और जोखिम नियंत्रण रणनीतियों से संबंधित सहायक सेवाएँ प्रदान करते हैं| उच्चतम एवं सर्वोत्तम उपयोगी विश्लेषण: विभिन्न विषयों में विशेषज्ञता प्राप्त विशेषज्ञों की हमारी टीम हमारी रिपोर्ट “सर्वाधिक कुशल एवं सर्वोत्तम उपयोगी विश्लेषण” के रूप में आपको आपके निवेश संबंधी मामलों में सहायता करते हैं जो निवेश संबंधी निर्णयों के संबंध में सर्वाधिक महत्वपूर्ण विश्लेषणों में से एक है ताकि आप एक सफल निर्णय लेने में सक्षम हो सकें|

अचल संपत्ति संबंधी मामलों में कानूनी सहायता: विचार मतभेद की स्थिति में और अदालत के सामने प्रस्तुत की जाने वाली समस्याओं को हल करने के लिए, हम आपको अचल संपत्ति मूल्यन एवं परामर्श के क्षेत्र में उद्देश्यपूर्ण एवं निष्पक्ष सेवाएँ प्रदान करते हैं|

होटल एवं पर्यटन परामर्श: आईजीडी विशेष ज्ञान और अनुभव की आवश्यकता वाले व्यापक रिपोर्टों को संकलित करने के लिए इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करती है|

व्यवहार्यता अध्ययन: आईजीडी, पर्यटक सुविधाओं में निवेश के संदर्भ में, परियोजना की भौतिक स्थिति (स्थान) के साथ-साथ बाजार में इसकी स्थिति की जाँच के उद्देश्य की पूर्ति करने वाले व्यवहार्यता अध्ययनों को संकलित करती है|

होटल मूल्यन: अपनी व्यापक “होटल आकलन रिपोर्ट” के रूप में, जिसे आईजीडी अचल संपत्ति के आकलन के लिए अपने होटल सलाहकारों और विशेषज्ञों के साथ-साथ वित्तीय विश्लेषकों के साथ मिलकर संकलित करती है, आईजीडी विश्वसनीय मूल्यांकन रिपोर्टों की उपलब्धता की गारंटी देती है|

होटल की अवस्था की स्थापना (यथोचित परिश्रम): पर्यटक सुविधाओं के स्वामित्व में अवस्थांतर के दौरान आईजीडी एक सलाहकार के रूप में आपकी सेवा के लिए उपलब्ध रहती है|

गैस स्टेशन मूल्यन: परामर्श और आकलन के क्षेत्र में आपके सहयोगी के रूप में हम ईंधन क्षेत्र और नवीनतम आर्थिक रुझानों पर नजर रखते हैं और उसे अद्यतित करते और प्राथमिकता देते हैं| हमें प्राप्त अनुभव का इस्तेमाल नए निवेश करने पर विचार कर रहे निवेशकों, वितरकों, किरायेदारों, और व्यावसायिक उद्यमों के हित में किया जाता है|

मशीनरी पार्क एवं उपकरण मूल्यन: मेकैनिकल इंजीनियरों से बनी अपनी पेशेवर टीम की सहायता से आईजीडी मशीन पार्कों का मूल्यन करती है और अपनी विशेषज्ञता के आधार पर तकनीकी उपकरण की समीक्षा करती है|

अचल संपत्ति बाजार शोध: आईजीडी बैंकों, वित्तीय संस्थानों, अचल संपत्ति निवेशकों, संपत्ति विकासकों, निजी या सार्वजनिक निवेशकों, निर्माण कंपनियों और मालिकों को अपनी व्यापक शोध सेवाएँ प्रदान करती है|

आईजीडी का संपर्क विवरण

पता: कुम्हुरियेत कैडेसी पाक अपार्टमेंट नंबर: 30 डी:1 एल्मादाग-तक्सिम / इस्तांबुल-तुर्की
टेलीफोन: +90212.2329313 फैक्स: +90212.3550728 ईमेल: [email protected]

Back To Top
Search